मुजफ्फरपुर- आभूषण कारोबारी से 20 लाख लूटकर बदमाश फरार,जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी से 20 लाख की लूट….. कर लिया ।250 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी से भरा हुआ झोला लेकर बदमाश मौके से फरार हुए.. के पानापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों….ने ज्वेलरी शॉप के कारोबारी को निशाना बनाया है।करीब 20 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए…जानकारी के मुताबिक, कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद पानापुर बड़ा बाजार में ज्वेलरी की एक दुकान चलाते हैं…. मंगलवार देर रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे….इसी दौरान पानापुर ओवरब्रिज के नीचे पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों….ने उन्हें घेर लिया और उनकी बाइक की टंकी पर… रखा आभूषण से भरा झोला छीन कर फरार हो गए।इस घटना के बाद पीड़ित ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया,लेकिन वे हाथ नहीं आए।….मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है।

एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि बदमाश बाइक की टंकी पर रखा आभूषण का झोला.. लूट कर फरार हुए हैं।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है सभी बदमाश मोतीपुर को ओर भागे है आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

Join us on: