बाढ़ – पाइप लाइन फटने से पानी के लिए 17 दिनों से हाहाकार, सड़कों पर बह रहा पानी,विभाग मौन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ सविता सिनेमा के पास रोड चौड़ीकरण को लेकर सड़क की खुदाई की गई थी खुदाई के बाद कई जगह पीएचडी का पानी का पाइप लाइन फट गया है। जिससे सुबह शाम हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहे हैं लेकिन आसपास के लोगों को घरों में पीने के लिए पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। 17 दिन से पानी लोगों के घर में नहीं पहुंच रहा है। लोग बताते हैं कि दूर-दूर से जाकर पीने के लिए पानी लाते हैं और जीवन यापन कर रहे हैं? वहीं विभाग द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा आम जनता पानी के लिए तरसते हैं और हजारों लीटर पानी रोड पर बर्बाद हो रहे हैं। अनुमंडल प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोग पानी के लिए परेशान है गर्मी का मौसम आ गया है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
बाइट – स्थानीय

Join us on: