नालन्दा भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत,आश्रितों को दो दो लाख देने के निर्देश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये (कुल 06 लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

पटना, 31 मार्च, 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुये भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूँ।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये (कुल 06 लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गये है तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुये है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

Join us on: