दानापुर ADRM राजीव कुमार ने किया मोकामा स्टेशन का निरिक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-दानापुर के अपर मंडल प्रबंधक राजीव कुमार ( इंफ्रा ) ने मोकामा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।दानापुर से स्पेशल ट्रेन से अन्य अधिकारियों के साथ मोकामा पहुंचे राजीव कुमार ने स्टेशन परिसर का अवलोकन कर यात्री सुविधाओं के विस्तार का जायजा लिया।अपर मंडल रेल प्रबंधक के मोकामा पहुंचने के पहले स्टेशन परिसर की पूरी सफ़ाई और सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गयी।इसके पहले स्टेशन प्रबंधक हरिशंकर कुमार ने राजीव कुमार का मोकामा स्टेशन पर स्वागत किया।इस निरीक्षण के बाद वाणिज्य अधिकारी ने बताया कि मोकामा स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।मोकामा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में भी शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा।

बाइट- रेल अधिकारी।

Join us on: