अनंत सिंह के गाँव में अपराधियों का दुस्साहस, युवक को घेरकर मारी गोली!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस, घेरकर युवक को मारी गोली
बाढ़ अनुमंडल में नदावां गांव में पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बल्लम यादव रात में 12 बजे बाइक से सक्सोहारा से किसी पार्टी से लौट रहे थे। तभी कार सवार तीन चार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली उनकी बांह में जाकर लगी। वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बल्लम यादव को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

Join us on: