भारत नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई 13 लाख से अधिक नेपाली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा


नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जयनगर पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के अंतर्गत सी समवाय, जानकीनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली करेंसी बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्वाई 2 : 10 बजे के करिब बासोपट्टी थाना पुलिस के साथ संयुक्त गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 277/01 के निकट, नो-मैन्स-लैंड से लगभग 20 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के ग्राम जानकीनगर में उस समय किया गया जब दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से नेपाल से भारत की ओर आता हुआ दिखाई दिए। जिसे गश्ती दल द्वारा रोककर तलाशी लिया गया तो उस के पास से नेपाली करेंसी ₹13,04,000/- (तेरह लाख चार हजार), एक मोटरसाइकिल बरामद हुए। जिसे जब्त कर गस्ती दल द्वारा दोनो भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनो भारतीय हरलाखी थाना , जिला मधुबनी का रहने बाला है। जिससे
प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि वे लोग उक्त राशि नेपाल से लाकर भारत के उमगांव क्षेत्र में एक व्यापारी को देने हेतु ले जा रहे थें। परंतु संबंधित व्यक्तियों द्वारा इस राशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस के बाद आगे की कार्रवाई के लिए बरामद नेपाली करेंसी एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु स्थल सीमा शुल्क कार्यालय, जयनगर को सुपुर्द कर दिया गया है। गोविन्द सिंह भंडारी कमांडेंट 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने इस सफलता पर जवानों की सराहना करते हुए कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जवानों की मुस्तैदी एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय के कारण इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को समय रहते रोकना संभव हो रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Join us on: