रिपोर्ट- अमित कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी लेकर विधान परिषद पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि सुबह नौ बजे से सीएम हाउस के अंदर ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी मौजूद हैं. बिजेन्द्र यादव नीतीश कुमार से मिलकर निकल गए हैं. इधर, नितिन नवीन के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे. नितिन नवीन ने अपने एक्स पर भी लिखा है कि मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं.



