भीषण चोरी, चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों पर किए हाथ साफ!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्री गांव वार्ड संख्या 7 में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने गृहस्वामी के घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहसत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में प्रवेश करने के लिए घर के अगले भाग का लिंटर और छत के रास्ते का इस्तेमाल किया। चोर छत से सीढ़ी के जरिए घर के अंदर दाखिल हुए और एक कमरे के गेट का घुंडी खोलकर कमरे में प्रवेश कर गये। चोरों ने बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि घर के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में सोए हुए थे। जिन्हें सातीर चोरों ने चोरी की भनक तक नही लगने दी। पीड़ित गृहस्वामी को घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब गृहस्वामी की पत्नी रसोई के लिए सामान लेने कमरे में गई। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखे पेटी और बक्से खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने ट्रंक का घुंडी तोड़कर उसमें रखे हुए शूटकेश में से करीब चार भर सोने और 20 भर चांदी सहित लगभग 16 लाख रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि घर निर्माण कार्य के लिए कर्ज लेकर रुपये लाए थे। उधर चोरी की सूचना संबंधित बेनीपट्टी थाना को दिया गया। सुचना मिलने के बाद बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक संजय सिंह ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी पूछताछ किया। तत्पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए। घटना के बाद पीड़ित के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एफआईआर दर्ज करने के लिए गृहस्वामी द्वारा आवेदन दिया गया है। इस संबंध में अवर निरीक्षक ने बताया है कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस घटना की बारीकी से छानबीन कर रही है।

Join us on:

और पढ़ें