चैती दुर्गा पूजा के महा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तीमय हुआ माहौल!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी- जिले भर के साथ ही बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा के अष्टमी तिथि पर गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। मंदिरों एवं पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, पुरे क्षेत्र मे भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पूजा में शामिल होकर एवं खौयछ भड़कर माता से मन्नते माग रही है, वहीं युवा और बच्चे भी बढ़-चढ़कर पूजा और मेला मे भाग लेते नजर आ रहे है।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। संबंधित थाना की पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है। बासोपट्टी थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुशील कुमार, एसआई विजय कुमार सिंह, एएसआई तरुण कुमार सहित महिला पुलिस बल सुरक्षा को लेकर सतर्कतने को लेकर तत्पर दिखाई दे रहे है। पुलिस द्वारा लगातार गश्ती भी की जा रही थी, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण में पूजा करने में कोई परेशानी न हो।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की भी मदद ली जा रही है, जो श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने में सहयोग कर रहे थे। इसके अलावा पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान रखा गया।
पूरे प्रखंड क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। अष्टमी के दिन मंदिरों मे उमड़ी भारी भीड़ ने चैती नवरात्रि को लेकर लोगो के आस्था और महत्व को समझने के लिए काफी है।

Join us on:

और पढ़ें