रिपोर्ट- सुमित कुमार
रामनवमी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला जाएगा ध्वजा यात्रा।
-मुंगेर में रामनवमी में निकलने वाली ध्वज यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर मुंगेर डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च समाहरणालय से शुरू होकर एक नंबर ट्रैफिक भगत सिंह चौक कोणार्क मोड होते हुए गढ़ैया मार्केट स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां डीएम और एसपी ने पूजा कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिया।वहीं इस फ्लैग मार्च में डीएम ,एसपी के एसडीएम ,डीएसपी सहित सभी थानाध्यक्ष शामिल थे।वहीं इस दौरान मानसरीतल्ले में अधिकारियों ने पैदल मार्च भी किया।
वहीं डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि रामनवमी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर आज फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं इसके लिए मुंगेर जिला प्रशासन के द्वारा पूरी व्यवस्था है।
बाइट – निखिल धनराज निप्पणीकर डीएम मुंगेर
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर पुलिस के द्वारा रामनवमी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पांच सौ से अधिक जवान और अधिकारियों को लगाया गया है।इसमें वरीय अधिकारी भी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और सीसीटीवी तथा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी ध्वजा यात्रा को संपन्न कराने की अपील की है।
बाइट – सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




