औरंगाबाद- अदरी नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद शहर के अदरी नदी के साथ साथ विभिन्न कुंडो, तालाबों एवं पोखरों में मंगलवार की शाम छह बजे छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित कर लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन का अनुष्ठान संपन्न किया गया। आज के दिन छठव्रतियों ने भगवान भास्कर की आराधना के लिए सुबह से ही विभिन्न प्रकार के प्रसाद बनाए और उन्हें लेकर छठी मईया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचे और नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य के अस्त होने की प्रतीक्षा की और जैसे ही सूर्य अपने अस्त मार्ग पर पहुंचे वैसे ही छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। कल यानी कि बुधवार को प्रातःकालीन सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रती व्रत को पूर्ण करेंगे।

Join us on: