मुंगेर में बिग स्क्रीन पर हजारों लोगों व अधिकारियो ने लिया T20 वर्ल्डकप का आनंद!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

क्रिकेट मैच को लेकर मुंगेर में चार जगहों पर जिला प्रशासन के द्वारा बनाया गया है
फैन स्क्रिनिंग पार्क। 5 हजार से अधिक महिला युवती और क्रिकेट प्रमियों की पार्क में क्रिकेट देखने को लेकर भीड़।

-मुंगेर: टी -20 वर्ल्ड कप में आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे फाइनल क्रिकेट मुकाबले को लेकर दर्शकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों के लिए फैन स्क्रिनिंग पार्क बनाया गया है, जहां दर्शक बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच का आनंद ले रहे हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय में किला परिसर स्थित केसी सुरेंद्र बाबू पार्क में फैन स्क्रिनिंग पार्क बनाया गया है, जहाँ बड़ी स्क्रीन पर दर्शक मैच का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इसी तर्ज पर जमालपुर नगर परिषद परिसर में, तारापुर अनुमंडल अंतर्गत अम्बेडकर भवन में तथा खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद परिसर में भी फैन स्क्रिनिंग पार्क की व्यवस्था की गयी है, जहाँ दर्शक इस मुकाबले का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रेमियों में खेल के प्रति ज्यादा लगाव होती है। बिहार सरकार के द्वारा भी खिलाड़ियों के लिए कई तरह के खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है सके अलावा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में खेल का आयोजन करा रहे हैं।

Join us on: