सहरसा पुलिस केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र सहरसा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं सहरसा के पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि आज महिला पुलिसकर्मी पुलिसिंग के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी प्रतिबद्धता, साहस और कर्तव्यपरायणता समाज में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दे रही है। इस दौरान सभी महिला पुलिसकर्मियों को उनके बेहतर कार्यों के लिए बधाई भी दी गई।

BYTE :- कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक

Join us on: