जदयू के खेवनहार – निशांत कुमार, हजारों कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में ली पार्टी की सदस्यता!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

निशांत कुमार ने आज जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है, ।

जिससे बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। उन्होंने पटना स्थित पार्टी के ऑफिस में सदस्यता ग्रहण की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, विजय चौधरी, और संजय झा मौजूद थे। निशांत कुमार ने कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के 20 साल के काम को आगे बढ़ाने की बात कही।

निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद यह बदलाव माना जा रहा है। निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता के निर्देश पर काम करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे ।

निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री को पार्टी के लिए एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें भविष्य के नेता के रूप में देखा जा रहा है । ये रथ

क्या निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री से बिहार की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव आएगा? क्या वे अपने पिता की तरह बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे?

Join us on: