आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम पर निगरानी का शिकंजा।

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!


मोतिहारी राजाबाजार स्थित किराये के मकान और पैतृक गांव शंकर सरैया में एक साथ छापेमारी।
मोतिहारी। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है,आय से अधिक संपत्ति के मामले में BDO कृष्णा राम के ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है,बताया जा रहा है कि टीम राजाबाजार स्थित किराये के मकान के साथ-साथ उनके पैतृक गांव शंकर सरैया में भी एक साथ जांच कर रही है,छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार निगरानी विभाग को BDO के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल टीम दोनों ठिकानों पर जांच में जुटी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे है।वही BDO साहेब सीतामढ़ी मे कार्यजरत है।
बाइट :—- शिव कुमार साह,निगरानी पुलिस अधीक्षक।

Join us on: