बेगूसराय का जवान झारखंड में ड्यूटी के दौरान शहीद, ईलाके में पसरा मातम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!


बेगूसराय जिले के लिए दुखद खबर सामने आई है, जहां जिले का एक जवान झारखंड में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत निवासी मुरारी कुमार के रूप में की गई है। वह आईआरबी यानी इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान थे।
बताया जा रहा है कि मुरारी कुमार श्रीपुर पंचायत के उपमुखिया प्रदुमन चौधरी उर्फ बरेलाल के पुत्र थे। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार देर रात सेना के वाहन से शहीद मुरारी कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। सिउरी पुल के पास जैसे ही सेना का वाहन पहुंचा, सैकड़ों बाइक पर सवार लोग तिरंगा झंडा लेकर वहां पहुंचे और “भारत माता की जय” तथा “मुरारी कुमार अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही सुबह शहीद जवान मुरारी कुमार का पार्थिव शरीर को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ लग गई। और सबों का आंख नम हो गया। शहीद जवान के भाई सत्यम चंद्र ने बताया कि मुरारी कुमार की पोस्टिंग झारखंड के गुमला में थी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से मुरारी से फोन पर बात नहीं हुई थी। बाद में फोन पर सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब है और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।इधर, बताया जा रहा है कि झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खात्मे को लेकर 31 मार्च तक दिए गए अल्टीमेटम के बाद इस इलाके में अभियान तेज कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा सारंडा इलाके में शनिवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में तीन से चार जवानों को गोली लगने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इसी मुठभेड़ में बेगूसराय के जवान मुरारी कुमार भी घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।फिलहाल शहीद जवान के गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
वहीं पूरे जिले में शहीद मुरारी कुमार को लेकर गर्व और शोक का माहौल बना हुआ है।
बाइट – सत्यम, भाई

Join us on: