होली के मद्देनज़र प्रशासन का सख्त रुख, आम नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

बासोपट्टी थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

मधुबनी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बासोपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचलाधिकारी विकास कुमार एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार ने संयुक्त रूप से की।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, इसे शांति और संयम के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने तथा विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अंचलाधिकारी ने प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।

इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, प्रदेश महामंत्री विजय साह, पंचायत समिति सदस्य हीत लाल सहनी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, कैलाश महतो, अनिसुल अंसारी, भोगेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान पुलिस बल के साथ ग्राम रक्षा दल के सदस्य भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, ताकि शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Join us on: