भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्राउन शुगर का सौदागर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

भारत नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्वाई बेचन दास समेत ब्राउन शुगर का सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने मोटरसाइकिल व मोबाइल भी किया जब्त

मधुबनी जिले से लगने बाली भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बासोपट्टी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महीनाथपुर गांव (वार्ड नंबर 07) के 31 वर्षीय बेचन दास, पिता उपेंद्र दास को 13.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर से एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी की टीम को सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद बासोपट्टी थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी को अंजाम दिया गया। आरोपी बेचन दास ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त था और नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की खेप मधुबनी जिले की सीमा में ला रहा था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसएसबी ने प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपी को जब्त सामान समेत बासोपट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इस बाबत बासोपट्टी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ब्राउन शुगर बेचने वाले या खरीदने वाले किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि मधुबनी जिला भारत नेपाल सीमा से सटा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी का केंद्र बन चुका है। जिसमें बासोपट्टी, जयनगर, मधवापुर, लदनिया सहित अन्य सीमावर्ती इलाकों में युवाओं को नशे की लत लगाने वाले तस्कर सक्रिय रहते हैं। पुलिस और एसएसबी लगातार निगरानी करते हुए ऐसे गतिविधियों मे संलिप्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में कई कार्रवाइयों से तस्करी का नेटवर्क को कमजोर किया गया है, लेकिन चुनौतियां फिर भी बरकरार हैं। थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि सीमा पर संयुक्त गश्त बढ़ाई गई है। ड्रोन और अन्य तकनीकी साधनों का भी सहारा लिया जा रहा है। भविष्य में ऐसी अन्य कारवाइयों को तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि नशे के सौदागर गांवों में युवाओं को बर्बाद कर रहे थे। महीनाथपुर गांव के लोगों ने एसएसबी की टीम और बिहार पुलिस को इस कार्वाई को लेकर बधाई दी है। वहीं जिला प्रशासन की और से सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत करने का निर्देश जारी किया हैं। प्रशासन ने बताया है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत् ब्राउन शुगर तस्करी गंभीर अपराध के श्रेणी मे आता है। जिसमें 10 वर्ष से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। आज की कार्रवाई से नशा मुक्ति अभियान को और बल मिलेगा।

Join us on: