नालंदा -प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नालन्दा। विकास आयुक्त का कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा – निर्देश एवं मार्गदर्शन में एमएसएमई, विकास कार्यालय, पटना, द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केंद्र, नालंदा, बिहार शरीफ के परिसर में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सचिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, नालंदा एवं श्रीकांत सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक, नालंदा द्वारा किया गया एवं इसकी अध्यक्षता डॉ. रोचक राठौर, सहायक निदेशक ग्रेट 1 ने किया | उक्त मौके पर अतिथियों के रूप में एमएसएमई विकास कार्यालय पटना के निर्देशक, श्री आर के चौधरी, श्री अजय कुमार, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, नालंदा, डॉक्टर ए.के. वर्मा, विजिटिंग प्रोफेसर एवं विपणन सलाहकार एवं श्री अंकेश कुमार उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि श्रीकांत सिंह ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए विपणन एवं उद्यमिता की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित एमएसएमई इकाइयों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया एवं बताया की सरकार ने किस तरह से 18 संकायों को एमएसएमई से जोड़कर लाभ पहुंचाने का काम किया है । तकनीकी सत्र में डॉक्टर रोचक राठौर ने पीएम विश्वकर्मा योजना तथा 26 जनवरी एवं दिल्ली हाट जैसे कार्यक्रम की महत्व पर प्रकाश डाला । श्री संजीत राज द्वारा विज्ञापन एवं पैकेजिंग प्रमोशन के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई । जिसमें उन्होंने बताया की कैसे ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार – प्रसार करके अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जाता है । प्रोफेसर ए.के. वर्मा ने वित्तीय डिजिटल प्रबंधन, ऑर्डर डिलीवरी, इन्वेंटरी मैनेजमेंट पर व्यवहारिक मार्गदर्शन किया । सत्र के अंत में प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों पर काफी चर्चा की एवं सहभागिता व्यक्त की । इससे साफ जाहिर होता है की उद्यमी इकाइयों को भविष्य में काफी लाभ मिलेगा l अंत में डॉक्टर रोचक राठौर सहायक निदेशक ग्रेड 1 ने धन्यवाद ज्ञापन किया l

Join us on: