सुपौल -स्वर्गीय बिमल महतो जी की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सुपौल। सिमराही नगर पंचायत के वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यवसायीक स्वर्गीय बिमल महतो जी की आठवीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सांसद श्री दिलेश्वर कामत, समाज के विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ पत्रकारगण तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान के स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बविता दीदी जी, सुमन बहन, सुहानी बहन, मंजू देबी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने स्वर्गीय बिमल महतो जी के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके सामाजिक, पत्रकारिता एवं व्यवसायिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे सत्यनिष्ठा, सरलता और समाज सेवा के प्रतीक थे। उन्होंने सिमरही नगर के विकास एवं सामाजिक जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सांसद श्री दिलेश्वर कामत ने कहा कि स्वर्गीय महतो जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्थान की राजयोगिनी बबीता दीदी जी ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण से उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वरीय स्मृति और राजयोग ध्यान का महत्व बताया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय भीमल महतो जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज हित में कार्य करते रहेंगे।

Join us on: