असामाजिक तत्वों ने रेस्टोरेंट पर हमला कर किया तोड़फोड़!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

दीपनगर थाना इलाके के चोराबागीचा मोड़ के समीप बीती रात असामाजिक तत्वों ने देशी चंपारण मीट हाउस एन्ड फैमली रेस्टोरेंट पर हमला करते हुए जमकर तोड़फोड़ करते हुए कर्मियों के साथ मारपीट किया । रेस्टोरेंट के संचालक संजय कुमार ने बताया कि पास के रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा ही हमला किया गया है । पूर्व में भी कर्मियों के साथ मारपीट और जान मारने की धमकी दिया था । एफआईआर के बाद भी पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है । इसी कारण उनलोगों का मन बढ़ा हुआ है । मंगलवार की देर रात करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाश रेस्टोरेंट पर आकर गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ करते हुए गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपए भी लूट कर फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी । थानाध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में सभी की करतूत दिख रहा है । सभी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी ।

Join us on:

Leave a Comment