BCA द्वारा बीसीसीआई अंडर 23 महिला एकदिवसीय ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार महिला अंडर 23 टीम की घोषणा!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

BCA प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 26 फरवरी 2026

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बीसीसीआई अंडर 23 महिला एकदिवसीय ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार महिला अंडर 23 टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी, जहां बिहार की टीम राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

घोषित टीम में वैदेही यादव को कप्तान तथा हर्षिता भारद्वाज को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकेटकीपर के रूप में निक्की कुमारी और श्रुति गुप्ता को शामिल किया गया है। अन्य चयनित खिलाड़ियों में यशिता सिंह, खुशबू कुमारी, तेजस्वी, आर्या सेठ, जूली कुमारी, नूतन सिंह, शिल्पी कुमारी, सूर्य भारद्वाज, अक्षरा गुप्ता, कोमल आर. कुमारी, खुशी गुप्ता, अंजली सिंह तथा तान्या राज शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर पर उनके निरंतर प्रदर्शन और कैंप के दौरान तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर किया गया है। चयन समिति ने टीम संयोजन को संतुलित रखते हुए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों को ध्यान में रखा है।

टीम के सहयोगी स्टाफ में जीशान वासी को कोच, पंकज चौधरी को सहायक कोच, जूरी दत्ता को फिजियोथेरेपिस्ट तथा अमित कुमार को स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है। पंकजा कुमारी टीम मैनेजर के रूप में दायित्व निभाएंगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को विश्वास है कि चयनित टीम प्रतियोगिता में अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए बिहार महिला क्रिकेट को सशक्त दिशा देगी। कैंप में शामिल अन्य खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है।

महिला चयन समिति की सदस्य नीतू डेविड, नीतू सिंह, लवली राज, संजना राय एवं सुप्रिया सिंह के द्वारा टीम की औपचारिक घोषणा की गई।

सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

Join us on: