मधुबनी बनाम शिवहर ( जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी) मैच में शिवहर ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

BCA प्रेस विज्ञप्ति
26/02/2026

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में पूर्णिया, भोजपुर, बेगूसराय, बांका, नालंदा, शिवहर और सिवान की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

मैच नम्बर 1. मधुबनी बनाम शिवहर ( जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी) मैच में शिवहर ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 10 विकेट पर 124 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष कुमार ने 24, सरोज कुमार यादव ने 21 और आदित्या अरुण ने 29 रन बनाया।

शिवहर की गेन्दबाजी में मनीष पी. कुमार 7.5 ओवर 24 रन 5 विकेट, कुश सी. कुमार और तथागत डी. आनंद को 2-2 विकेट एवं पुष्कल को 1 विकेट मिला।

शिवहर ने 32.3 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन बनाया। बल्लेबाजी में तथागत डी. आनंद ने 40 रन, विवेक ए. आनंद ने 13 रन और मनीष पी. कुमार ने नाबाद 29 रन बनाया।

मधुबनी की गेन्दबाजी में आदित्या राज और अरुण पासवान को 2-2 विकेट मिला तथा राधे कृष्णा को 1 विकेट।

मैच नंबर 2. बांका बनाम लखीसराय (संदिश कम्पाउंड, भागलपुर) मैच में बांका ने 97 रन से जीत दर्ज की।

बांका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 348 रन बनाया। बल्लेबाजी में पुनीत यादव 63 गेंद में 13 चौका 1 छक्का लगाकर 78 रन, विनीत चौधरी ने 86 गेंद में 7 चौका 2 छक्का लगाकर 71 रन बनाया और आदित्य कुमार ने 37 गेंद में 5 चौका 6 छक्का लगाकर नाबाद 73 रन बनाया।

लखीसराय की गेन्दबाजी में अमित सत्यम और रवि सिंह को 2-2 विकेट तथा अभिषेक, अनुकूल और प्रणय को 1-1 विकेट मिला।

लखीसराय ने 39.5 ओवर में 9 विकेट पर 251 रन बनाया। बल्लेबाजी में शुशांत सिंह ने 73 गेंद में 5 चौका 2 छक्का लगाकर 60 रन बनाया। रवि सिंह ने 41 रन और शशि कुमार ने 50 गेंद में 7 चौका 3 छक्का लगाकर 71 रन की पारी खेली।

बांका की गेन्दबाजी में कप्तान हिमांशु सिंह ने 9 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाया। राशिद को 2 विकेट एवं जोरावार, कुणाल और आदित्य को 1-1 विकेट मिला।

मैच नंबर 3. बेगूसराय बनाम सहरसा ( IOC टाउनशिप, बेगूसराय) मैच में बेगूसराय ने 66 रन से जीत दर्ज की।

बेगूसराय ने पहले गेन्दबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 396 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान दानिश आलम ने 105 गेंद में 13 चौका 3 छक्का लगाकर 127 रन और गुलशन कुमार ने 64 गेंद में 15 चौका 5 छक्का लगाकर 119 रन बनाया तथा अमित कुमार ने 48 रन की पारी खेली।

सहरसा की गेन्दबाजी में राजू यादव 10 ओवर 49 रन 3 विकेट तथा ज़ाफ़र इमाम और प्रिंस को 1-1 विकेट मिला।

सहरसा ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित राज 60 गेंद में 8 चौका 2 छक्का लगाकर 67 रन, सत्यम कुमार 78 गेंद पर 7 चौका लगाकर 54 रन और अनिकेत कुमार 43 रन, आयुष ओंकार आनंद नाबाद 44 और मोहम्मद जफर इमाम नाबाद 44 रन बनाया।

बेगूसराय की गेंदबाजी में अभिषेक झा, सुमित कुमार, अतुल प्रकाश और कप्तान दानिश को एक-एक विकेट मिला।

मैच नंबर 4. सिवान बनाम पश्चिम चम्पारण ( यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना) मैच में सिवान ने 141 रनों से जीत दर्ज की।

सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 10 विकेट पर 195 रन बनाया। बल्लेबाजी में अनुभव श्रीवास्तव ने 26 रन, मनीष गिरी ने 32 रन और अबुल MD याहिया फरह ने 27 रन बनाया।

पश्चिम चम्पारण की गेन्दबाजी में हिमांशु तिवारी 10 ओवर 1 मेडन 25 रन 3 विकेट चटकाया। अनुज और लोकेश को 2-2 विकेट तथा प्रभात और कप्तान ओम कुमार को 1-1 विकेट मिला।

पश्चिम चम्पारण ने 20.3 ओवर में 10 विकेट पर 50 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान ओम कुमार सिंह ने 12 रन और आयुष कुमार ने 17 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

सिवान की गेन्दबाजी में 4.3 ओवर में 2 मेडन 8 रन देकर 4 विकेट चटकाया और प्रिंस शाही 7 ओवर 2 मेडन 7 रन 3 विकेट तथा विशाल को 2 विकेट और शब्बीर को 1 विकेट मिला।

मैच नंबर 5. पूर्णिया बनाम किशनगंज ( विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया) मैच में पूर्णिया ने 130 रनों से जीत दर्ज की।

पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाया। बल्लेबाजी में आकिब रेज़ा ने 93 गेंद में 9 चौका लगाकर 72 रन, सरमन निगरोध ने 87 गेंद में 5 चौका लगाकर 69 रन तथा वेदांत वत्स 48 गेंद में 2 चौका 1 छक्का लगाकर 51 रन बनाया।

किशनगंज की गेन्दबाजी में आमिर खुसरु और राहुल कुमार साह को 2-2 विकेट तथा सूर्याम को 1 विकेट मिला।

किशनगंज ने 40 ओवर में 10 विकेट पर 162 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्या प्रसाद 115 गेंद में 9 चौका लगाकर 65 रन बनाया। कप्तान इनाम जमील ने नाबाद 19 और अयान ने 17 रन बनाया।

पूर्णिया की गेन्दबाजी में अनुरंज कुमार ने 8 ओवर में 2 मेडन 22 रन 4 विकेट तथा हमज़ा को 2 और गौरव एवं आकिब को 1-1 विकेट मिला।

मैच नंबर 6. भोजपुर बनाम रोहतास (DLS ग्राउंड सदिसोपुर, पटना) मैच में भोजपुर ने 99 रन बनाया।

भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 1 विकेट पर 383 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रकाश कुमार सिंह ने 146 गेंद पर 16 चौका 4 छक्का लगाकर नाबाद 173 रन और अंकीत राज ने 127 गेंद में 17 चौका 4 छक्का लगाकर 161 रनों की प्रभावी पारी खेली तथा हृदया नन्द सिंह ने 34 रन बनाया।

रोहतास की गेन्दबाजी में केवल शुभम राय को 1 विकेट मिला।

रोहतास ने 48.3 ओवर में 10 विकेट पर 284 रन बनाया। बल्लेबाजी में तरुण कुमार सिंह 98 गेंद में 10 चौका 1 छक्का लगाकर 102 रन बनाया, दीपक कुमार पाण्डेय 61 गेंद में 5 चौका लगाकर 55 रन और वरुण कुमार ने 57 गेंद में 7 चौका लगाकर नाबाद 64 रन बनाया।

भोजपुर की गेन्दबाजी में विवेक यथार्थ 6.3 ओवर 1 मेडन 46 रन 3 विकेट, परम और समरेश को 2-2 विकेट तथा अंकित और राहुल को 1-1 विकेट मिला।

मैच नंबर 7. नालंदा बनाम शेखपुरा ( SSCC ग्राउंड, पावापुरी मूर, नालंदा, पटना) मैच में नालंदा ने 156 रनों से जीत दर्ज की।

नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 313 रन बनाया। बल्लेबाजी में अर्णव किशोर ने 88 गेंद में 9 चौका 5 छक्का लगाकर 104 रन बनाया। कप्तान नमन गौरव ने 45 रन और अंकित शिवजेत राज ने 34 रन बनाया।

शेखपुरा की गेन्दबाजी में अमरजीत राय 10 ओवर 60 रन 4 विकेट और सूरज विजय 9.5 ओवर 65 रन 3 विकेट तथा राज को 2 विकेट एवं कप्तान नवाज़ खान को 1 विकेट मिला।

शेखपुरा ने 28.2 ओवर ने 10 विकेट पर 157 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकुश राज 43 रन, रश्मि कांत रंजन ने 27 रन और मंजीत कुमार ने 21 रन बनाया।

नालंदा की गेन्दबाजी में आदित्या महेश कुमार 7.2 ओवर 27 रन 6 विकेट चटकाया। मनीष को 2 विजेता तथा सुमन और पवन को 1-1 विकेट मिला।

सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

Join us on: