किसी भी कीमत पर कांटी को कचरा यार्ड नहीं बनने देंगे :अजीत कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

कहा- जिलाधिकारी अपने घोषणा के अनुरूप रौतनिया को शीघ्र कराएं कचरा मुक्तप्रखंड के बहुआरा पंचायत के यशोदमठ में कचरा डंपिंग यार्ड बनाने का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अजीत कुमार व आसपास के ग्रामीणों ने शहर से 30 किलोमीटर दूर गांव में कचरा डंपिंग यार्ड बनाने की योजना पर कड़ी नाराजगी जताई है। यशोदमठ में ग्रामीणों की हुई बैठक में प्रशासन इस निर्णय पर आरपार के आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में विधायक ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के रौतनिया में हजारों की आबादी पहले से बने कचरा डंपिंग यार्ड की गंदगी व बदबू से परेशान हैं। अब एक बार फिर कांटी में ही कचरा डंपिंग यार्ड बनने नही दिया जाएगा। इसके लिए जो कदम उठाना होगा, वह उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांटी थर्मल का प्रदूषण भी कांटी की जनता ही झेल रही है। कांटी क्षेत्र में अवस्थित बैरिया बस स्टैंड की आय कांटी क्षेत्र के विकास में खर्च होने के बजाए अन्यत्र खर्च हो रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर से कचरा डंपिंग यार्ड अन्यत्र बनाने की मांग जिला प्रशासन से की है। बैठक में जिला पार्षद आभा ठाकुर,शत्रुघ्न सिंह,अखिलेश पाण्डेय,नंदकिशोर सिंह, कामेश्वर सिंह, विश्वनाथ सिंह,कमलेश कुमार,कौशल सिंह,रामनरेश मिश्रा,उपेंद्र ठाकुर,पवन कुमार,चुलबुल कुमार,अशोक चौधरी,दिग्गराज चौधरी,मनराग राम, नागेश्वर पासवान, कामेश्वर ठाकुर समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे। विदित हो कि यशोदमठ में कचरा डंपिंग यार्ड बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जमीन चिन्हित किया गया है।

Join us on: