रिपोर्ट- अमित कुमार
आंध्र पुलिस की टीम कर रही है छापेमारी
पटना स्थित सरकार आवास पर पहुँची है आंध्र प्रदेश की टीम
सुनील कुमार नायक के विरुद्ध IPC की धारा 307 के तहत दर्ज है केस
सुनील कुमार नायक को गिरफ्तार करने पहुँची है आंध्र पुलिस की टीम
मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा के पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा हुआ है
2021 में जब सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे तब वो अपने स्टेट कैडर आंध्र प्रदेश में CID में प्रतिनियुक्त थे इसी दौरान इनके निर्देश पर आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा के पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू को CID की टीम ने एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था
के रघुराम कृष्णा राजू ने सुनील कुमार नायक पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था कि उनकी गिरफ्तारी के दौरान CID की टीम ने के साथ गंभीर रूप से मारपीट किया गया है
इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर सुनील कुमार नायक पर IPC की धारा 307 के तहत मुक़दमा दर्ज हुआ था
इसी मामले में अब इनकी बेल टूट गया है और अब आंध्र प्रदेश की टीम इनको गिरफ्तार करने पहुंची है
गिरफ्तारी के बाद सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश की पुलिस कोर्ट में पेश करेगी
पेशी के दौरान कोर्ट से आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम इनकी ट्रांजिट रिमांड माँगेगी
कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस सुनील कुमार नायक को अपने साथ लेकर आंध्र प्रदेश रवाना होगी



