रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित धरहरा बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रार्थना सभा के दौरान चार छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिस जगह पर यह घटना घटी थी स्कूल के अन्य कक्षा में बैठने वाले छात्राएं मौके पर पहुंच गई अभिलंब स्कूल प्रशासन के द्वारा गाड़ी बुलाकर सभी बेहोश छात्राओं को सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया जहां चिकित्सकों ने तुरंत इलाज प्रारंभ कर दिया जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह सुबह की प्रार्थना सभा चल रही थी और सभी छात्राएं मैदान में कतारबद्ध खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक लाडली कुमारी को चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। उन्हें संभालने की कोशिश की जा रही थी कि तभी सोनम कुमारी, चांदनी कुमारी और प्रीति कुमारी को भी चक्कर आने लगा और वे भी जमीन पर बैठ गईं। एक साथ चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से शिक्षकों और छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल विद्यालय के प्राचार्य को दी गई। प्राचार्य और शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा छात्राओं की जांच और उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अचानक चक्कर और कमजोरी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है, हालांकि सटीक कारण जानने के लिए आवश्यक जांच जारी है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एहतियातन विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया है। घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है, जबकि चिकित्सकों की निगरानी में छात्राओं का इलाज जारी है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जाता है कि घटना की सूचना पाकर सभी के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं



