:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस ने तीन महिला चोर को सोने,चांदी के आभूषण व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला चोरों के पास से लगभग 01 लाख अस्सी हजार के अनुमानित लागत का समान बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रविवार को RPF/GRP बख्तियारपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी,स्टेशन के पूर्वी छोर के शौचालय के पास तीन महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में देखा गया,जिसके बाद रेल पुलिस की महिला सिपाही द्वारा इन महिलाओं की जमा तलाशी ली गई जहां तीनो के पास से सोने व चांदी के धातू जैसा दिखनेवाला पायल,अंगूठी,नथूनी,कान की बाली व एक रियलमी का मोबाइल बरामद किया गया। बरामद समान के बारे में पूछने पर उक्त महिलाओं द्वारा कोई ठोस प्रतिउत्तर रेल पुलिस को नहीं दिया गया और बताया गया की महिला शौचालय के पास भीड़ का फायदा उठाकर ये लोग सोने चांदी जैसे धातू की चोरी करते थे।जिसके बाद राजकीय रेल पुलिस बख्तियारपुर द्वारा इन महिलाओं के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।।
गिरफ्तार तीनो महिला चोरों की पहचान क्रमशः 1.पिंकी कुमारी नालंदा 02. शोभा देवी एकडंगा,बेलछी,पटना. 03.सीमा कुमारी नालंदा के रूप में की गई है।।



