बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से जमुई में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती / दंगल प्रतियोगिता संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जमुई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सद्भावना खेलकूद अकादमी के बालिका पहलवान ने दो अलग-अलग वजन में सेकंड मेडल अपने नाम किया जिन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा 50000-50000 हजार रुपये देने की घोषणा की गई । जमुई के कृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित माटी का बल दंगल का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में रहे जबकि बिहार के खेल मंत्री श्रेसी सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का बेहतर आयोजन किया गया जिसमें पूरे बिहार से लगभग 300 पहलवान ने भाग लिया महिला पहलवान 50 से 60 किलो वजन में जुगनू भारद्वाज बेगूसराय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि धनवंती कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं 60 से 70 किलो वजन में कल्पना कुमारी गोपालगंज को प्रथम स्थान एवं साध्वी कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जहां दोनों वर्ग के प्रथम विजेता को एक ₹100000 एवं द्वितीय विजेता को 50000-50000 हजार रुपये सरकार से देने की घोषणा की गई इस सफल आयोजन को कराने में बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह कार्यालय सचिव विजय कुमार, विवेक भारद्वाज, संजीव मिश्रा, विकास सिंह, हरेन्द्र सिंह, उदय तिवारी , सोनू कुमार उर्फ भोरिक , आशुतोष सिंह, ब्रजेश कुमार, सहित बिहार कुश्ती संघ के ऑफिशियल का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा जिनके सफल नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग का सद्भावना खेलकूद अकादमी के सचिव एवं कोच धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में कुल सात महिला पहलवान ने भाग लिया था जिसमें 50 से 60 किलो वजन वर्ग में पांच पहलवान ने भाग लिया जबकि 60 से 75 वर्ग किलो वर्ग में दो पहलवानों ने भाग लिया जिसमें 50 से 60 किलो वजन में धनवंती पहलवान को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ जिन्हे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा₹50000 देने की घोषणा की गई वही 60 से 75 किलो वर्ग में साध्वी पहलवान को भी सिल्वर मेडल जीत सकी उन्हें भी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा ₹50000 की राशि दी जाएगी इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में चंदन पांडे आरा को ओवरवेट 120 किलो + में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिन्हें₹100000 एवं एक चांदी का गदा दिया गया उपविजेता पिछले बार के चैंपियन भोला पहलवान कैमूर को₹50000 का पुरस्कार दिया जाना है यह राशि की घोषणा एवं डम्मी चेक देकर पहलवानों को रवाना कर दिया गया है सभी को खाते में उनके जीते हुए राशि भेजे जाएंगे।इन पहलवानों के अलावे पुरुष वर्ग में 60 से 70 किलो वर्ग में सुधांशु कुमार मेकरा पटना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिन्हे भी 100000 रुपये का चेक प्राप्त हुआ वही करण कटिहार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें भी 50000 रुपये दिये जायेंगे इनके अलावे कई और पहलवानों को 1 लाख 50000 हजार एवं 25000 हजार रुपये प्राप्त हुआ ।जिसपर सद्भावना खेल कूद अकादमी के बालिका पहलवान को जीतकर आने पर पर संस्था का संरक्षक रवि शंकर सिंह जाह्नवी उर्फ पिंटू बाबू राणा सिंह चौहान, सोहन पासवान , राजीव कुमार चुन्ना, गांधी जी, शिवपूजन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, मोहन मुरारी गोपाल जी , संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष राणा उदय सिंह मुन्ना, रवि कुमार मिश्रा , रवि सिंह चौहान संजीव कुमार मिश्रा, मिथलेश शर्मा , सहित दर्जनों शुभ चिंतकों ने संस्था के सचिव व कोच धीरज सिंह चौहान एवं खिलाड़ियों को दिये शुभकामनाएं।

Join us on: