रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी मे उच्चैठ कालिदास महोत्सव 2025-26 आयोजन के संबंध में विमर्श हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ बेनीपट्टी शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। इसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तथा कलाकारों के चयन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिनके नाम पर इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है वो उच्चैठ भगवती स्थान एवं कालिदास डीह को भव्यता पूर्वक सजाया जाए। साथ ही प्रथम दिवस 1 मार्च को 4:00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम के संबंध में निर्णय लिया गया कि 2 मार्च पूर्वाहन 10:00 बजे से परिसंवाद एवं दिन के 2:00 बजे से स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होगा। संध्याकालीन सत्र में 4:30 बजे से 6:30 बजे तक कवि सम्मेलन एवं 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली के जाने-माने कलाकार तथा बॉलीवुड के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा यह मांग किया गया कि अगर इस महोत्सव हेतु राशि का पर्याप्त आवंटन है तो लब्द प्रतिष्ठित कवि और कलाकार को बुलाया जाए, ताकि इस महोत्सव और स्थान के बारे में दूर-दूर तक लोग जान सकें। बैठक में लोगों द्वारा कई नामों का सुझाव दिया गया जिस पर तर्क वितर्क भी हुआ। अंत में यह निर्णय लिया गया कि कलाकारों का चयन सेमिनार का विषय एवं सेमिनार में भाग लेने वाले विद्वानों का चयन बाद में किया जाएगा। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी को अधिकृत किया गया। एसडीओ द्वारा बताया गया कि जो भी पत्रकार जिस किसी सत्र में अपनी भूमिका अदा करना चाहते हो वह अपना नाम दे सकते हैं और उन्हें उस सत्र की कार्यक्रम संयोजन में रखा जाएगा। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी महेश्वर पंडित, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बेनीपट्टी गौतम आनंद, मदन लाल कर्ण, बचनू मंडल, जय सुंदर मिश्र, शिव शंकर पांडे, विद्याधर झा, अमोद कुमार झा, संतोष कुमार मिश्र, कन्हैया कुमार झा, राहुल कुमार झा, विनोद कुमार,विदेश्वर नाथ झा विकास, मोहन झा, जीव नाथ झा, रूपन साह आदि उपस्थित थे।




