दरभंगा- अधिवक्ता से दुर्व्यवहार मामले में डीएम से मिला शिष्टमंडल, त्वरित कार्रवाई की मांग।

SHARE:

संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार

दरभंगा:- अधिवक्ता सह बार कार्यकारिणी सदस्य राहुल भारद्वाज अपने वरीय अधिवक्ताओं के साथ सोमवार को जिलाधिकारी दरभंगा से मिले और कुशेश्वरस्थान के अंचलाधिकारी के विरुद्ध विस्तृत आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की।
राहुल भारद्वाज ने अपने बयान में कहा कि वे विधिक कार्य से अंचल कार्यालय पहुंचे थे, जहां अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव, उनके बॉडीगार्ड रामबाबू यादव तथा कुछ बाहरी तत्वों द्वारा उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा का प्रयोग और भय उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की गरिमा और कानून व्यवस्था पर सीधा आघात है।
उन्होंने प्रशासन को दिए आवेदन में पेनड्राइव सहित उपलब्ध साक्ष्य भी सौंपे हैं और मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अधिवक्ता या आम नागरिक के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो। राहुल भारद्वाज ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो अधिवक्तागण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
शिष्टमंडल में विनोद ठाकुर, विद्यानन्द राय, कुमार नीतीश, धर्मेन्द्र कुमार कर्ण, अनुरंजन कुमार सिंह, अमिताभ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

बाइट:- राहुल भारद्वाज ,अधिवक्ता सह बार कार्यकारिणी सदस्य दरभंगा

Join us on: