रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
खगड़िया। जिलाधिकारी खगड़िया नवीन कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 16 फरवरी 2026 को जन समाधान दिवस के तहत आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जन समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 आवेदनों पर सुनवाई की गई। विभागवार प्राप्त आवेदनों में एलडीएम खगड़िया से संबंधित 1, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) 1, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) 1, विद्युत विभाग (ईईई) से जुड़े मामले, गोगरी अनुमंडल से संबंधित 1, उप विकास आयुक्त कार्यालय 1, अंचलाधिकारी गोगरी 1, पुलिस अधीक्षक खगड़िया से संबंधित 2 तथा जिला उद्योग केंद्र (जीएमडीआईसी) से संबंधित 1 एवं ज़िला पंचायत राज से 1 आवेदन शामिल रहे।
सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान मिल सके। जन समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।




