रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर : वैशाली जिले के वैशाली थाना अंतर्गत खरौना पोखर के निकट सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में दो होटल में छापेमारी कर तीन महिला तीन पुरुष को पकड़ लिया गया है। होटल से ₹2000 पांच मोबाइल एवं अन्य आपत्ति जनक सामान बरामद किया गया है। उक्त कारवाई गोपाल मंडल के नेतृत्व में किया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि होटल की आर में देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने टीम का गठन किया।
एसडीपीओ ने बताया कि
वैशाली पुलिस को सूचना मिली कि खरौना पोखर के निकट अभिषेक वैशाली होटल सहित दो होटल के मालिक और मैनेजर के द्वारा होटल की आर में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में दो महिला एसआई, वैशाली सीओ को मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीन महिला को होटल से रेस्क्यू किया गया । तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक विधी विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उक्त सभी आपत्ति जनक अवस्था में पाए गए हैं। होटल से आपत्तिजनक जनक सामान भी बरामद किया गया है। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं को मेडिकल और न्यालय में बयान के बाद मुक्त किया जाएगा।




