सड़क दुर्घटना मे अधिवक्ता की दर्दनाक मौत, इंटर परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत बेनीपट्टी रहिका मुख्य मार्ग पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना मे एक की मौत, एक गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। दुर्घटना मे अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव का रहने वाले एवं बेनीपट्टी न्यायलय के अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी आम दिनों की तरह अपने गांव नवकरही से बेनीपट्टी कोर्ट के लिए विदा हुए लेकिन वे कोर्ट पहूंच नही पाए रास्ते मे सरिसब गांव स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप से पहले ईंट उद्योग के सामने बेनीपट्टी की तरफ से आ रही एक बाइक सवार के साथ उनकी बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे बाइक सवार युवक जो कि साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव का सौरव कुमार जो इंटर की परीक्षा देने मधुबनी जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हो गया। दुर्घटना में छात्र भी बुरी तरह घायल हो गया जिसे बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी युवक को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मृत अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी के शव को भी बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। जहां से शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी कि मौत कि खबर सुनते ही अधिवक्ताओं मे शोक कि लहर छा गया। अधिवक्ता के निधन पर बेनीपट्टी व्यवहार न्यायलय अधिवक्ता संघ एवं विधिक लिपिक मुंशी संघ के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां मृतात्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गई।
उधर,अनुमंडल अधिवक्ता संघ ने मृत अधिवक्ता के परिजनों को तत्काल 51 हजार रुपये बतौर आर्थिक सहयोग के रूप में दिए जाने का निर्णय लिया। अधिवक्ता संघ के महासचिव राजदेव प्रसाद महतो,अध्यक्ष दशरथ ब्यार प्रियदर्शी, पूर्व महासचिव ईश्वर चंद्र झा,परमेश्वर यादव, महेंद्र नारायण राय, राम प्रबोध सिंह,समीर कुमार, ब्रजेश सिंह, श्याम किशोर तिवारी, संतोष सिंह,राजीव कुमार,आनंद कुमार, श्याम कुमार झा, ओम प्रकाश यादव,वरीय अधिवक्ता सत्य नारायण झा,शंकर वर्मा,संतोष झा, प्रशांत झा,दुर्गा प्रसाद यादव, पवन राय, चन्दन कुमार यादव, सतनजीव झा सहित अन्य अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता लिपिको व न्याय कार्मिओ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है की बेनीपट्टी न्यायालय के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है।अधिवक्ता सुधीर चौधरी काफी होनहार अधिवक्ता थे।उनके निधन से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है।

Join us on: