रिपोर्ट- अमित कुमार!
.स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
मंगल पांडे ने ममता बनर्जी का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर से विश्वास टूट गया है। पांडे ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से आकर पश्चिम बंगाल में घुसपैठिये गलत तरीके से मतदाता बनकर वोट देते हैं और ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाते हैं।
पांडे ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पश्चिम बंगाल में बिना मतलब राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है और पश्चिम बंगाल की जनता खुश है। पांडे ने कहा कि ममता बनर्जी को पता है कि अप्रैल में उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी, इसलिए वे सड़क पर आंदोलन कर रही हैं।
बजट को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नौजवानों को उद्योग और रोजगार के अवसर चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के साथ पश्चिम बंगाल को जोड़ा गया है।




