धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैनी टोला सोनूचक पंचायत अंतर्गत अराजी कनकैथी मिल्की गांव के मुरलीधर मंडल के 19 वर्षीय पुत्री सीसा कुमारी ने गले में फंदा डालकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार देर दोपहर लड़की के घर वालो को पता चला कि लड़की घर में नहीं है काफी खोजबीन करने के बाद पता चला घर का दरवाजा अंदर से बन्द है और उसने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। तब परिजन ने दीवार काट कर अंदर गया और दरवाजा खोल कर शव को बाहर किया।सूत्रों से पता चल रहा है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। वही लड़की की मां ने बताया कि मेरी एक बेटी की शादी इसी गांव में सुभाष मंडल के साथ हुआ था जो कि विकलांग है उसकी के घर हमारी छोटी बेटी जाती आती थी उसका देवर आया था उसने इसे बुलाया था उससे और मेरी बेटी की नंनद से कुछ अनबन हुआ और सीसा कुमारी ने अपने गले में फंदा डालकर अपनी जान गवा दी। मौके पर जगदीशपुर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा दिया।




