युवाओं को सम्मान देकर पीएम मोदी ने बिहारी प्रतिभा पर जताया भरोसा: विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

​उपमुख्यमंत्री ने कहा- ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को मिलेगी नई ताकत

​पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के एक युवा कार्यकर्ता को नई एवं महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारी सौंपे जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह निर्णय न केवल बिहार के युवाओं का सम्मान है, बल्कि यह ‘विकसित बिहार से विकसित भारत’ के वचन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उपमुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि इस निर्णय से आज हर बिहारी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की प्रतिभा को एक नई पहचान और नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा बिहार को प्राथमिकता दी है और यह नियुक्ति उसी निरंतरता का हिस्सा है।”
​लोकतंत्र की जीत, परिवारवाद का अंत
श्री सिन्हा ने विपक्ष पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोकतांत्रिक मूल्यों में ही यह संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारी मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति से मुक्त है और यहाँ योग्यता ही एकमात्र पैमाना है। बिहार की प्रतिभा अब किसी एक परिवार के साये में नहीं, बल्कि अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ रही है।

उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार युवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में बिहार का युवा न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के विकास की धुरी बनेगा। भाजपा द्वारा दी गई यह नई जिम्मेदारी राज्य के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

Join us on: