दलित से दुर्व्यवहार के आरोप मे एससी एसटी थाना पुलिस ने पिता पुत्र को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

मधुबनी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना पुलिस के द्वारा लगभग 05 माह पूर्व हुए मारपीट मामले के कांड में फरार चल रहे दो आरोपी को अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आ पहचान गौड़ी यादव और गुड्डू यादव ऊर्फ विरजू कुमार यादव के रुप मे किया गया है। मामले को लेकर एससी एसटी थाना थानाध्यक्ष ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मोटर साईकिल से धक्का मारने और जाति सूचक भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व मारपीट, लज्जा भंग करने के आरोप मे पुनिता देवी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर दर्ज प्राथमिकी संख्या 61/25 के नामजद अभियुक्त पिता पुत्र गौड़ी यादव और पुत्र गुड्डू यादव ऊर्फ विरजू कुमार यादव, गांव ढंगा, थाना अरेर जिला मधुबनी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पिता पुत्र को आरक्षी मार्ग वाहिनी दस्ता के माध्यम से न्यायिक हिरासत मे लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया। जहाँ अग्रिम कारवाई करते हुए माननीय न्यायालय के द्वारा न्यायिक हिरासत मे लेते हुए कारा मंडल रामपट्टी भेज दिया गया है। वही मामले मे फरार अन्य आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उक्त जानकारी एससी एसटी थानाध्यक्ष रविंद्र राम ने दिया है।

Join us on: