पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना जिलाधिकारी त्यागराजन ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया है और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में होने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

त्यागराजन ने कहा कि विधि व्यवस्था के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Join us on: