नीट छात्रा दुष्कर्म हत्या मामले में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लाह वारु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद प्रशासन और सरकार देर से जागी है। कांग्रेस ने मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषियों—चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों—की तत्काल गिरफ्तारी हो।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में लगातार हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं और प्रशासन गहरी नींद में है। सरकार के ‘सुशासन’ के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
बाइट – कृष्णा अल्लाह वारु, बिहार प्रभारी, कांग्रेस
बाइट – राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

Join us on: