रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो ओरियंट क्लब आम गोला मुजफ्फरपुर में शहरवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है, जहां एक ही स्थान पर देश के विभिन्न हिस्सों की कला, संस्कृति और परंपरा की झलक मिल रही है। एक्सपो पबंधन ने लोगों से अपील की कि वे परिवार सहित अवश्य यहां आएं और खरीदारी करें। यह एक्सपो अब मात्र दो सप्ताह ही रहेगा।
एक्सपो की खासियत यह है कि इसमें तमिलनाडु की प्रसिद्ध बेडशीट, बनारस की सिल्क साड़िया, बॉम्बे की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जयपुर का मुखवास, खादी ग्रामोद्योग के हस्तनिर्मित वस्त्र, लेडीज पर्स, फैशनेबल बैंगल्स, रंग-बिरंगे टैटू शॉप, सैंडल, नमकीन, फर्नीचर आदि से सजे सैकड़ों स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।ग्राहकों को मिल रहे हैं किफायती और खरीदारी करने का उत्कृष्ट विकल्प।
आयोजक मनीष यादव ने बताया कि यह पहला अवसर है। जब इस तरह का राष्ट्रीय स्तर का एक्सपो ईस शहर में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा इस आयोजन का उद्देश्य न केवल देश की विविध संस्कृति और उत्पादों को एक मंच पर लाना है, बल्कि भोजपुर जिले के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुएं किफायती दामों पर उपलब्ध कराना भी है।
एक्सपो में प्रवेश और पार्किंग पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है, ताकि हर वर्ग के लोग बिना किसी परेशानी के मेला देख सकें और खरीदारी का आनंद उठा सकें।आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की ओर एक सार्थक पहल है।
यह एक्सपो केवल एक व्यवसायिक आयोजन न होकर स्थानीय नागरिकों और दस्तकारों के बीच सांस्कृतिक संवाद का माध्यम भी बन रहा है। इससे जहां ग्राहकों को देशभर की पारंपरिक और आधुनिक वस्तुओं से जुड़ने का अवसर मिला है, वहीं शिल्पकारों को अपने उत्पादों को नए बाजार में प्रस्तुत करने का मंच भी मिला है।
Wi




