मुजफ्फरपुर- आपसी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, निजी अस्पताल में ईलाज जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

अहियापुर थाना क्षेत्र के बांध रोड में शुक्रवार की देर रात आपसी वर्चस्व – की लड़ाई में बाइक सवार अपराधियों – ने 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुबोध कुमार को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए चंदवारा बांध की ओर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबोध कुमार बांध रोड – पर मौजूद थे, तभी अचानक बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने उन्हें – निशाना बनाते हुए गोली चला दी। – गोली उनके बाएं पैर में पीछे की ओर से घुसी और आगे की तरफ निकल
गई, जिससे पैर की एक हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। अपराधी मौके से भागने से पहले हथियार लहराते नजर आए, जिससे लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुबोध कुमार को
बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली आर-पार हो गई है, जिससे खून का अधिक बहाव हुआ और हड्डी टूट गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल, उनके परिजनों और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जियालाल चौक और नाजिरपुर इलाके के पांच से छह युवकों के नाम सामने आए हैं।

Join us on: