रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर के विजय चौक में 91 वर्षों पुरानी परंपरा के साथ आयोजित हुआ नारायण भोज सेवा, आस्था और एकता का प्रतीक बना मुंगेर का ऐतिहासिक नारायण भोज
मुंगेर शहर के विजय चौक, बेकापुर में गुरुवार को नारायण भोज का पावन एवं ऐतिहासिक आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय विधायक कुमार प्रणय, माननीय मेयर कुमकुम देवी, डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में अमरनाथ केसरी, शुभंकर झा, निर्मल जैन, राजेश कुमार तथा बाजार क्षेत्र के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने नारायण को अपने हाथों से भोजन परोसते हुए सेवा, समर्पण और मानवीय करुणा का परिचय दिया। पूरे विधि-विधान, सम्मान और मर्यादा के साथ नारायण भोज संपन्न कराया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और भावनात्मक बना रहा।
नारायण भोज का यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मुंगेर शहर की एक जीवंत और ऐतिहासिक परंपरा है, जो बीते 91 वर्षों से लगातार चली आ रही है। वर्ष 1934 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वर्ष 1935 से इस परंपरा की शुरुआत मृत आत्माओं की शांति तथा शहर की सुख-समृद्धि की कामना के साथ की गई थी। तब से यह मान्यता बनी हुई है कि ईश्वर से प्रार्थना कर मुंगेर को किसी भी बड़ी आपदा से सुरक्षित रखा जाए।
इतिहास साक्षी है कि 1934 के बाद कई बार भूकंप आए, लेकिन उस स्तर की भयावह त्रासदी दोबारा नहीं आई। लोगों का अटूट विश्वास है कि नारायण सेवा, सामूहिक प्रार्थना और यह परंपरा ही मुंगेर शहर की रक्षा कवच बनी हुई है। यह आयोजन आज भी सेवा, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश देता है।
बाइट-कुमार प्रणय विधायक
बाइट-प्रभात रंजन यातायात डीएसपी
बाइट-शुभंकर झा स्थानीय




