प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने युवक की गोली मारकर कर दी हत्या।

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा

सीतामढ़ी के परिहार में प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने अविनाश सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ह। इस घटना के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक अविनाश सिंह ने तीन दिन पूर्व गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था जिससे लड़की के परिजन युवक को धमकियां दे रहे थे। घटना से एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार और मोटरसाइकिल जप्त किया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

बाईट : मृतक के पिता वीरेंद्र महतो

Join us on: