:- रवि शंकर अमित!
-बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत चिंतामणचक पुल के पास शुक्रवार की सुबह एनटीपीसी (NTPC) की राख जाने वाली पाइप अचानक फट गई, जिससे किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पाइप फटने के कारण राख मिश्रित पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा और देखते ही देखते पानी काफी तेज गति से आसपास के खेतों में फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। पाइप से निकल रहे पानी और राख के मलबे के कारण आसपास लगी फसलों को नुकसान पहुंची है, जिससे स्थानीय किसानों में एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय निवासी सागर यादव ने बताया कि एनटीपीसी की पाइप फटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे खेतों में पानी भर जाता है और किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार नुकसान होने के बावजूद एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा आज तक पीड़ित किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। जब भी शिकायत की जाती है, तो अधिकारी सिर्फ टाल-मटोल करते हैं। इधर, मामले पर एनटीपीसी के पीआरओ विकास द्विवेदी ने बताया कि पाइप में लीकेज की सूचना मिली थी, जिसके कारण पानी बह रहा था। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए बंद कर दिया गया है और मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जा रहा है।
बाइट- किसान




