आरा में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में दियारे के लाल ने फहराया परचम!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

प्रखंड के दियारे के एक लाल ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता आरा जिला के भोजपुर में आयोजित एक सौ व दो सौ मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव क्षेत्र का मान बढ़ाया है । फूलन देवी जन-जागरण सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सहनी ,समाजसेवी संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि आरा जिले के महाराजा कॉलेज आरा में आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता 9 नवंबर को आयोजित हुई थी । जिसमें मंझरिया पंचायत के बाहरी स्थान गांव निवासी छात्र विशाल गुप्ता पिता अशोक गुप्ता ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । और मुजफ्फरपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता 15 से 17 नवंबर तक आयोजित की गई है । और उसमें शामिल होने का इसे मौका मिला है । यह हाई स्कूल का छात्र है । इसका श्रेय गुरु गोविंद यादव का है । माता पिता और गुरु भी काफी खुश हैं । क्षेत्रवासी विधायक प्रतिनिधि यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,सांसद प्रतिनिधि अमरुलाह अंसारी,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र पटेल, पूर्व जिला पार्षद उर्मिला देवी, अहिल्या देवी, बिट्टू मद्धेशिया ,कृष्मोहन मलेशिया,सुनील साहनी ,संदीप गुप्ता ,ध्रुव कुशवाहा ,परमानंद प्रसाद आदि ने उक्त छात्र को बधाई दिया है।

Join us on:

Leave a Comment