दो करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में बनाई गई पीसीसी सड़क 6 माह के भीतर टूटकर हुआ क्षतिग्रस्त।

SHARE:

रिपोर्ट – विकास कुमार

खबर सहरसा से है जहां सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी और जेई की अनदेखी के कारण विभिन्न वार्डों में तकरीबन दो करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई नवनिर्मित पीसीसी सड़क एक वर्ष के भीतर ही टूट कर बिखरने लगी है।सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नही रखा गया और धड़ल्ले से घटिया सामग्री उपयोग किए जाने के कारण सड़क बनने के उपरांत ही टूटकर बिखरने लगी है वही इस मामले से विभागीय अधिकारी भी अंजान बने हुए हैं।वहीं अब स्थानीय लोग इस पूरे मामले की सरकार से जांच की मांग कर रहे हैं।

BYTE :- रविन्द्र कुमार, स्थानीय ग्रामीण।

Join us on: