रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
खगड़िया समाहरणालय में उस समय अफ़रा तफरी मच गई जब रेप और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ो प्रदर्शनकारी खगड़िया समाहरणालय में घुस गए और हंगामा के साथ-साथ तोड़फोड़ शुरू कर दिया।
बताते चलें की गंगौर थाना इलाके के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या की खबर से लोग काफी आक्रोशित हैं और मृतक बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज सैकड़ो की संख्या में लोगों ने समाहरणालय पर प्रदर्शन किया इस दौरान प्रशासन के द्वारा समुचित आश्वासन नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने डीएम ऑफिस और सभागार में घुसकर जगह-जगह तोड़फोड़ और हंगामा किया। आप देख सकते है की किस तरह से सैकङो की संख्या में आक्रोशित प्रदर्शनकारी समाहरणालय में प्रवेश कर सीधे सभाकक्ष में पहूंच गए और वहां पहूंच कर हंगामा करते हुए नजर आ रहे है। काफी संख्या में पुलिस बल के पहूंचने के बाद आंदोलनकारी समाहरणालय से बाहर निकलकर सङक को जाम कर दिया। आंदोलनकारी का कहना है की जो लोग भी इस घटना में शामिल है उन्हें जल्द फांसी की सजा मिले। वही सदर एसडीओ ने पुरे मामले को शांत कराते हुए कहा की आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है जल्द ही स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कारबाई की जाएगी।
BYTE
नीरज यादव,राजद नेता।
मनोज कुमार, आंदोलनकारी।
धनंजय कुमार, एसडीओ खगङिया।




