रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मैथिली अकादमी को शुरू करने, मैथिली की पढ़ाई सहित सरकारी काम काज में उपयोग पर किए बाथ
मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव ने मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड स्थित वाहिनी कार्यालय में मिडीया प्रतिनिधियों को बताया है कि उनके द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार साथ ही मैथिली भाषा को संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सी पी ठाकुर से भेंट कर मिथिला के प्रतीक पाग और गुलाबी अंग वस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही बंद हुए मैथिली अकादमी को शुरू कराने, प्राथमिक विद्यालय में मैथिली भाषा की पढ़ाई शुरू कराए जाने तथा सरकारी काम काज में भी मैथिली भाषा का उपयोग हो इसके लिए एक आवेदन दिया। साथ ही उन से आग्रह किया कि उनका मैथिली भाषा और मिथिला से विशेष लगाव रहा है, अतः अपने स्तर से सरकार व पार्टी को आवेदन उठाए गए मुद्दों के दिशा में कार्य करने का आग्रह किया जाय।ताकि पच्चीस वर्ष बाद ही सही मैथिली भाषा को उचित स्थान मिल सके। आगे मीहीर कुमार झा महादेव ने उन्हें कहा है कि इस प्रयास के लिए मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ता सहित मैथिली भाषा प्रेमी आपका सदैव आभारी रहेंगे। आवेदन देने के क्रम में उनके साथ दैनिक जागरण के रिटायर्ड पत्रकार संजय कुमार झा भी थे। प्राप्त आवेदन पर डाँक्टर सी पी ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए भरोसा दिलाया है कि मैथिली अकादमी एवं मिथिला मैथिली के संबंध मे मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह संरक्षक मिहीर कुमार झा महादेव द्वारा उठाए गए बातो को सरकार सहित उचित जगह तक पहुंचाया जाएगा। जिस से मैथिली अकादमी से ताला खुल सके, मैथिली की पढ़ाई शुरू हो सके हाथ ही सरकारी कार्यालयों में भी मैथिली का प्रयोग हों।




