आभूषण दुकानदारों द्वारा हिजाब नकाब और हेलमेट पर बैन लगाना गलत- राजद!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

.बिहार में ज्वेलरी दुकानदार के द्वारा हिजाब और नकाब को प्रतिबंधित किए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता।

आरजेडी एजाज अहमद ने इसे भारत के संविधान और संवैधानिक परंपरा के विपरीत किया गया कार्य बताया और कहा कि इस तरह से जो सुरक्षा के नाम पर हिजाब और नकाब को टारगेट किया जा रहा है यह कहीं ना कहीं किसी की धार्मिक भावना को आहत करने वाली करवाई है और इस तरह की बातें भारत के संविधान के अंतर्गत मिले संवैधानिक अधिकार को छीनने की साजिश है। इस तरह की साजिश में पहले से ही भाजपा और आरएसएस के लोग लगे हुए हैं, और इस एजेंडा को ज्वेलरी दुकानदार आगे बढ़ना चाहते हैं । सुरक्षा के नाम पर यह कहीं से उचित नहीं है। इस तरह के धार्मिक भावना को आहत करने वाली कार्रवाई को ज्वेलरी दुकानदार वापस लें,और इस दिशा में गंभीरता दिखाएं, क्योंकि यह सिर्फ हिजाब और नकाब का मामला नहीं है बल्कि धार्मिक आजादी को भारत के संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली करवाई है।

Join us on: