जिलाधिकारी ने बीना हेलमेट चल रहे लोगों को गुलाब देकर किया जागरूक!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद!


सीवान-यातायात नियमों का पालन कर जहाँ हम सुरक्षित यात्रा कर सकते है,इसलिए जरूरी है कि हम नियमो का पालन करे। आज महाराजगंज अनुमंडल के बालबंगरा में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बलवंत होंडा बाइक के शो रूम के समीप बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगो को गुलाब का फूल और हेलमेट देकर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी ने आमलोगों से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली लापरवाही के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बिना हेलमेट चलने से जान को अधिक खतरा होता है। इसलिए जरूरी है कि बाइक चालक और सवार दोनों हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत जहाँ बिना हेलमेट चालको को मुफ्त में हेलमेट दिया गया,वही उनपर हेलमेट नही पहनने पर जुर्माना भी किया गया। इस मौके पर महाराजगंज के एसडीओ अनिता सिन्हा,जिला परिवहन पदाधिकारी अमर ज्योति,सी ओ जितेन्द्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार,होंडा एजेंसी के सुजीत सिंह,बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बाइट विवेक रंजन मैत्रये जिलाधिकारी सीवान

Join us on: